
दरभंगा। प्रदेश प्रतिनिधि
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी, रेयाज अली खान ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के कथनी और करनी का फर्क साफ महिला बिल को पेश करने में देश के सामने उजागर हो गया है। भाजपा के महिला आरक्षण के बहाने परिश्रमण मे बदलाव एवं देश की जनता को बताना के विपक्षी पार्टियां महिला विरोधी है। देशवासी इस बात को भली भांति समझ चुके है के भाजपा इलेक्शन ट्रॉल पार्टी है, जिसे सिर्फ इलेक्शन को जितना और कैसे जीतना इसी पर पूरा एक्सपेरिमेंट करती चली आर ही है। उन्होंने कहा 543 सीट में 33% महिला आरक्षण नहीं कर सकते है। कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा, सोनिया गांधी ने अपने कार्यकाल में ही महिलाओं को 33% आरक्षण की बात कही थी। जिसे भाजपा और उनकी सहयोगी पार्टीयो ने इसका विरोध किया था। आज भी बीजेपी 33% आरक्षण के विरुद्ध है। इसलिए इसने सीट और परिसीमन को जोड़कर जानबूझकर इस बिल को लटकवाया है, ताकि मैं घड़ियाली आशु दिखाकर कुछ राज्य होने वाले इलेक्शन को प्रभावित कर सकू। श्री रेयाज ने कहा बीजेपी इस बार अपने इरादे में नाकामयाब रही। क्योंकी सभी विपक्षी साथियों ने देशहित मे एक जुटता दिखाकर बीजेपी और उनके सहयोगियों को एक बड़ा संदेश दिया है। कांग्रेस ने अभी तक पार्टी अध्यक्ष, स्पीकर, प्रेसिडेंट महिलाओं को पद से सुशोभित किया है, बीजेपी को इतिहास पढ़ना चाहिए।
