
दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में आगामी 22 अप्रैल को सीनेट की 49 वीं सीनेट की बैठक को लेकर चल रही तैयारी का निरिक्षण खुद कुलपति लगातार कर रहे। बिहार के महामहिम राज्यपाल, अता हसनैन कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में 22 को होने वाले सिनेट की बैठक में भाग लेने के लिए आ रहे है। जिसके लिए यह बैठक अतिमहत्वपूर्ण बैठक को लेकर कुलपति प्रो लक्ष्मीनिवास पांडेय कार्यालय कक्ष में लगातार समीक्षा बैठक और साफ सफाई से लेकर विभिन्न तैयारीयों का जायजा ले रहे है । सिनेट की बैठक को लेकर युद्ध स्तर पर काम किए जा रहे है। इस बिच उनके साथ डॉ सुनील कुमार झा, उपकुलसचिव 2, भू सम्पदा पदाधिकारी, डॉ उमेश झा, जी के साथ साथ सुशील झा, अभिमन्यु कुमार, रवींद्र कुमार मिश्र, निम्न वर्गीय लिपिक, स्थापना शाखा,डॉ दिनेश झा, सी सी डी सी, डॉ दिलीप कुमार झा, डॉ रामसेवक झा, डॉ सुधीर कुमार झा, डॉ नरोत्तम मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारीगण सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं कर्मचारीगण साथ मौजूद रहे। कुलपति जी ने दरबार हॉल से लेकर दीवारों की चल रही रंग रोगन, प्रवेश पत्र, साफ सफाई और आने जाने के मुख्य स्थल रास्तो का गहन निरिक्षण किया ताकि कार्यक्रम में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो और किसी को प्रवेश में कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े ख्याल रखा जा रहा है। प्रत्येक दिन कार्यक्रम की जानकारी स्वयं कुलपति ले रहे है और सिनेट की बैठक से पूर्व अनुकम्पा पर मांगो को मान लिए जाने के बाद सभी पदाधिकारी व कर्मियों में खुशी देखी जा रही है। इस सिनेट की बैठक के आयोजन में विश्वविद्यालय के सभी कार्यों का कुलपति को पूरा सहयोग मिल रहा है। उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ डॉ निशिकांत प्रसाद सिंह ने बताया सिनेट की बैठक की सफलता के लिए कुलपति प्रो. पांडेय काफी प्रयास कर रहे है और लगातार कर्मियों पदाधिकारीयों की हौसला अफजाई कर रहे है। उन्होंने कहा किसी कार्य को उत्सुकता से मिशन मोड में किया जाय तो हर कार्य सरल व हर रास्ते सुगम हो जाते हैं। उत्तरदायित्व से हम सभी को सीनेट की बैठक की व्यवस्था को उत्तम करना है। कुलाधिपति का आगमन हो रहा है, इसे भी हम सभी को ध्यान में रखना है।
