हरियाणा

हरियाणा के 46 शहरों में बदलेगा निकाय चुनावों का गणित: शुरू हुई वार्डबंदी, एडहॉक कमेटियों का गठन

डेस्क: हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय चुनावों की सरगर्मियों के बीच राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश की 46 नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में अब वार्डों का नया परिसीमनकराया जाएगा। सरकार ने इसके लिए बाकायदा एडहॉक समितियां गठित कर दी हैं, जिससे इन शहरों में वार्डों का नया भूगोल और दायरा तय होगा।

जारी आदेशों के अनुसार, संबंधित जिले के उपायुक्त या उनके द्वारा नामित प्रतिनिधि को इस एडहॉक समिति का सदस्य बनाया गया है। इन समितियों का मुख्य कार्य नगर निकायों की सीमाओं का पुनर्निरूपण करना, आबादी के हिसाब से परिसीमन पूरा करना और नए वार्डों का सीमांकन करना है।
इन 46 प्रमुख निकायों में बदलेगी वार्डों की तस्वीर
वार्डबंदी की यह पूरी प्रक्रिया प्रदेश के 46 प्रमुख शहरी निकायों में लागू होगी। इनमें मुख्य रूप से  चरखी दादरी, फतेहाबाद, टोहाना, सोहना, हांसी, बहादुरगढ़, जींद, नरवाना, कैथल, नारनौल, पलवल, नूंह, भिवानी, गोहाना, कालका, झज्जर, समालखा, बरवाला, रतिया, सफीदों, उचाना, घरौंडा, असंध, शाहाबाद, पिहोवा, महेंद्रगढ़, पुन्हाना, बावल, महम, ऐलनाबाद, रानियां और गन्नौर शामिल हैं।
वार्डबंदी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन सभी निकायों में नए सिरे से मतदाता सूचियां और वार्ड आरक्षण तय किए जाएंगे, जिससे आगामी निकाय चुनावों के समीकरण पूरी तरह बदलने तय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *