अन्य

फुटपाथ विक्रेताओं का जिला सम्मेलन होगी ऐतिहासिक,जिसे लेकर की गई कई बैठके, फुटपाथ मजदूरों की आगामी 29 मार्च को आयोजित होने वाली जिला सम्मेलन सह सम्मान समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए चल रही तैयारी

दरभंगा। दरभंगा जिला फुटपाथ बिक्रेता मजदूर संघ, दरभंगा के तत्वाधान में फुटपाथ मजदूरों की आगामी 29 मार्च को आयोजित होने वाली जिला सम्मेलन सह सम्मान समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए सोमवार को स्टेशन रोड मार्केटिंग कमिटी की एक अहम बैठक स्टेशन रोड निकट स्थित शास्त्री चौक के पास विश्वनाथ भगत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के मुख्य संरक्षक, आर. के दत्ता ने कहा आगामी 29 मार्च को बहुउद्देशीय भवन में फुटपाथ इकानदारों का जिला सम्मेलन ऐतिहासिक

होगा और नई जिला कमिटी का गठन होगा। बैठक करे संबोधित करते हुए टी. एल. एण्ड अध्यक्ष, कारी गामी ने संघ की मजबूती व एकता पर बल देते हुए कहा जिला सम्मेलन में 600 प्रतिनिधि शामिल होंगे। फुटपाथ दुकानदारों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जायेंगे। बैठक को संबोधित करने वालों में हरिशंकर गुप्ता हीरा, राजीव कुमार वर्मा, संतोष पंडित, मनोज साह, मो. इलियास, सरस्वती साह, मो साबिर, मुकेश सहनी, वासदेव पंडित, प्रमोद साह, राहुल कुमार, बेबी देवी, आशा देवी, इन्दु देवी सहित अन्य लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *