राष्ट्रीय

बैलेट पेपर से चुनाव हुए फिर कांग्रेस कितनी सीटें जीती?, MLC नतीजों के बाद PM मोदी का तंज

डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधान परिषद (MLC) चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन को लेकर विपक्षी दल पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक की 28 MLC सीटों पर बैलेट पेपर के जरिए चुनाव हुए। उन्होंने विपक्ष की EVM के खिलाफ बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग का जिक्र करते हुए कांग्रेस के प्रदर्शन पर सवाल उठाया।

कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
कर्नाटक में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा, जहां पार्टी अपनी चारों सीटें हार गई। वहीं, जनता दल (सेक्युलर) यानी JD(S) ने सत्ताधारी गठबंधन से एक सीट छीन ली, जबकि उसकी सहयोगी BJP ने तीन सीटें बरकरार रखीं। उत्तर प्रदेश में BJP ने विधान परिषद की पांच सीटें जीतीं, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) को तीन सीटों पर जीत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *