छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर बीजेपी की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम निर्विरोध चुनी गई हैं। दोनों उम्मीदवारों के खिलाफ कोई अन्य नामांकन नहीं आने के कारण चुनाव की जरूरत नहीं पड़ी।
सोमवार को रिटर्निंग ऑफिसर मनीष शर्मा ने दोनों नेताओं को जीत का प्रमाण पत्र सौंप दिया। राज्यसभा के लिए मतदान 16 मार्च को होना था, लेकिन मुकाबला नहीं होने से पहले ही परिणाम तय हो गया।
बीजेपी ने इस बार बलौदाबाजार की रहने वाली लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाया था, जिन्हें संगठन में सक्रिय और महिला वोटर्स के बीच प्रभावी माना जाता है। वहीं कांग्रेस की फूलो देवी नेताम दूसरी बार राज्यसभा पहुंचेंगी।
इन चुनावों के बाद छत्तीसगढ़ की राज्यसभा में समीकरण बदल गए हैं। अब राज्य की पांच सीटों में से तीन कांग्रेस और दो बीजेपी के पास होंगी।
आशुतोष झा
