राष्ट्रीय

रेल किराए में वृद्धि, खड़गे का केंद्र पर वार, बोले- आम जनता को लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही मोदी सरकार

डेस्क :केंद्र सरकार के हालिया रेल किराया वृद्धि के फैसले की आलोचना करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर आम जनता पर बोझ डालने का आरोप लगाया और कहा कि रेलवे इस समय उपेक्षा, उदासीनता और झूठे प्रचार की दुखद गाथा का सामना कर रहा है! सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में खर्गे ने आरोप लगाया कि अलग रेलवे बजट को खत्म करने के बाद से रेलवे में जवाबदेही कम हो गई है। उन्होंने दावा किया कि सरकार रेलवे की बिगड़ती स्थिति को सुधारने के बजाय प्रचार पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *