राष्ट्रीय

40 साल में पहली बार इस सीट पर खिला ‘कमल’, महाराष्ट्र निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत की ये कहानी पता है

डेस्क :महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ महायुती गठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की है। बीजेपी, शिवसेना, सिंधे गुट और एनसीपी [संगीत] अजीत पवार गुट के गठबंधन ने 288 नगर परिषद और नगर पंचायतों में से 207 जगहों पर अध्यक्ष पद जीतकर अपना दबदबा बरकरार रखा। इस जीत में सबसे बड़ी हिस्सेदारी बीजेपी की रही। जिसने अकेले 117 अध्यक्ष पद अपने नाम किए और गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। इस चुनावी नतीजों में नागपुर जिले की कामटी नगर पालिका परिषद की जीत सबसे ज्यादा चर्चा में रही। यहां बीजेपी ने 40 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। बीजेपी प्रत्याशी अजय अग्रवाल ने कांग्रेस उम्मीदवार शाकुर नगानी को हराकर ना सिर्फ अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया बल्कि कांग्रेस के मजबूत गढ़ को भी ध्वस्त कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *