अन्य

रेलवे की खाली जमीन पर रेलनीर जल संयत्र तथा अन्य व्यावसायिक सदुपयोग की हो रही पहल रेलवे , राज्य सरकार तथा कृषि विभाग के साथ पायलट परियोजना बनाकर मखाना खेती की शुरू करे पहल : डा गोपाल जी ठाकुर

दरभंगा। दरभंगा जक्शन तथा इसके आस पास पर्याप्त मात्रा में रेलवे की ऐसी खाली जमीन है जिसका समुचित सदुपयोग नहीं किया जा रहा है ह। यदि इस तरह की रेलवे के खाली भूमि का योजनाबद्ध तथा व्यावसायिक दृष्टिकोण से उपयोग किया जाए तो इससे न केवल रेलवे की आय में बढ़ोतरी होगी बल्कि क्षेत्रीय स्तर पर विकास कार्यों को गति मिलेगा तथा रोजगार सृजन के साथ साथ यात्री सुविधाओं में भी उल्लेखनीय सुधार हो सकता है।

स्थानीय सांसद सह रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य डा गोपाल जी ठाकुर ने सीएम रमेश की अध्यक्षता में दिल्ली स्थित रेल भवन में आयोजित रेलवे स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में सुझाव देते हुए उपरोक्त बातें कही।

इससे पूर्व रेल भवन स्थित मंत्रालय कक्ष में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से सांसद डा ठाकुर ने औपचारिक मुलाकात कर दरभंगा तथा मिथिला क्षेत्र की निर्माणाधीन रेल परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए पत्र के माध्यम से अपने सुझाव दिए तथा विस्तार से अपनी बातें रखी। इस क्रम में सांसद डा ठाकुर ने रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का मिथिला की परम्परा के अनुसार मखान माला पाग एवं अंगवस्त्र से सम्मानित करते हुए कहा कि दरभंगा तथा मिथिला क्षेत्र में रेलवे के क्षेत्र में जितने विकासात्मक कार्यों की पहल की गई है उसके लिए रेल मंत्री श्री वैष्णव बधाई के पात्र हैं।

सांसद डा ठाकुर ने रेल मंत्री को सौंपे पत्र के माध्यम से दरभंगा जक्शन परिसर में मल्टी लेवल पार्किंग, आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र, फूड कोर्ट, डोरमेट्री तथा बजट होटल जैसे प्रस्तावों पर अमल करने का आग्रह करते हुए कहा है कि दरभंगा रेलवे जक्शन की लगातार बढ़ रही महत्ता के लिए ये सुविधाएं उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है।

सांसद डा ठाकुर ने रेल मंत्री को लिखे गए सुझाव में कहा है कि मिथिला क्षेत्र कृषि प्रधान है इसलिए रेलवे की खाली जमीन पर लॉजिस्टिक पार्क एवं वेयर हाउस हब की स्थापना कर कृषि उत्पादों के परिवहन व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सकता है।

सांसद डा ठाकुर ने रेल मंत्री से रेलवे लाइन के किनारे अथवा रेलवे की खाली लो लैंड की भूमि पर मखाना की खेती हेतु रेलवे मंत्रालय, राज्य सरकार तथा कृषि विभाग को पायलट परियोजना बनाकर पहल करने का आग्रह करते हुए कहा है कि दरभंगा के अशोक पेपर मील की खाली परी जमीन तथा रेलवे की बेकार पड़ी जमीन पर बोतल बंद रेलनीर संयत्र,चक्का फैक्ट्री, अमृत भारत ट्रेन का कोच फैक्टरी तथा मेट्रो से जुड़ी परियोजनाओं के निर्माण सामग्री की फैक्टरी की पहल का आग्रह करते हुए कहा है कि रेलवे तथा सरकार की अनुपयोगी परी जमीन की पहचान कर पीपीपी मॉडल के माध्यम से रोज़गार सृजन के लिए उपयोग किया जाना श्रेयस्कर रहेगा।

सांसद डा ठाकुर ने रेल मंत्री के साथ मिथिला क्षेत्र में रेलवे को पर्यटन का माध्यम बनाने के लिए पहल किए जाने का आग्रह करते हुए कहा है कि पर्यटन की दृष्टि से दरभंगा ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है इसलिए रेलवे भूमि मिथिला कला तथा संस्कृति आधारित हाट एवं अन्य प्रकार के सांस्कृतिक परिसर को विकसित किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *