अन्य

राज्यसभा सांसद सह भाजपा नेत्री, डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने नितिन नवीन से की शिष्टाचार मुलाकात, महिला मोर्चा की ओर से दी शुभकामनाएं

 

दरभंगा / नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में पदभार ग्रहण किए जाने के उपरांत बिहार भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर डॉ. गुप्ता ने महिला मोर्चा की ओर से नितिन नवीन को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नवीन के मार्गदर्शन में पार्टी का विस्तार और सशक्तिकरण और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *