संसद में अचानक हुई हाई-लेवल बैठक… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मौजूद… देश के बड़े मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी शामिल। आखिर ऐसा क्या हुआ कि सुरक्षा पर सबसे बड़ी चर्चा शुरू हो गई?

दिल्ली में संसद परिसर स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक अहम हाई-लेवल सुरक्षा बैठक हुई। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत कई वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी शामिल हुए।
सूत्रों के मुताबिक बैठक में पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति, भारत की ऊर्जा सुरक्षा, ईंधन आपूर्ति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की समीक्षा की गई। बदलते वैश्विक हालात को देखते हुए संभावित चुनौतियों और उनसे निपटने की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
हालांकि बैठक के बाद सरकार की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है, लेकिन इतने बड़े स्तर पर शीर्ष नेताओं और सुरक्षा अधिकारियों की मौजूदगी ने इस बैठक को बेहद अहम बना दिया है।
आखिर इस हाई-लेवल बैठक के बाद सरकार कौन से बड़े फैसले लेती है? इस पर हमारी नजर बनी हुई है। हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़े रहिए News Watch के साथ।

