अन्य

केवटी विधानसभा क्षेत्र के माधोपट्टी में महागठबंधन के राजद से उम्मीदवार डॉ. फराज फातमी के चुनाव कार्यालय का राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी बापू के पौत्र तुषार गाँधी ने फीता काटकर किया उदघाटन

दरभंगा। आज बिहार की हालत बापू के समय की तुलना में और भी खराब हो चुकी है गांव की वास्तविक हालात देखकर हमें बहुत ज्यादा दुख हुआ। वे मंगलवार को केवटी विधानसभा क्षेत्र के माधोपट्टी गांव में महागठबंधन के राजद से उम्मीदवार डॉ. फराज फातमी के समर्थन में उनके कार्यालय के उद्घाटन के दौरान महती सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा के बदलो बिहार अभियान के तहत उत्तर बिहार के गांव का दौरा उन्होंने किया है। देश में पहली बार चुनाव आयोग के कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा की आम आदमी को चौकन्ना रहने की जरूरत है। क्योंकि वोट के अधिकार को छीनने की कोशिश की जा रही है। तुषार गांधी ने कहा के आज सरकार बदलने का समय आ गया है। सरकार बदलने तक में ही नहीं बल्कि सरकार बनने के बाद भी लोगों को जागरूक रहना होगा। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री,मो. अली अशरफ फातमी ने कहा की गुजरात मॉडल का ढिंढोरा पिटने वाले लोगों को गुजरात के ही गांधी के पौत्र तुषार गांधी आईना दिखाने के लिए बिहार आए हुए हैं। उन्होंने कहा की बिहार के लोगों ने मन बना लिया है। सरकार बदलना इस बार तय है और तेजस्वी यादव को बिहार के लोग अपना नेता अपना मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक,डॉ सुनीलम,कर्नाटक के विधायक,बी.आर.पाटिल,किसान नेता,शाहिद कमाल,प्रवीण पिल्लई, उमेश शर्मा,शेरिन केरल,शमशाद जमनाद केरल, नेसार अहमद मध्य प्रदेश व अन्य लोगो ने भी लोगों से मौजूदा सरकार को बदलने की अपील किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *