दरभंगा

17 सितंबर को दीप प्रज्वलन के साथ शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान लहेरियासराय के पोलो ग्राउंड में होगा मुख्य कार्यक्रम 

जिले के पंचायतों, सरकारी संस्थानों एवं प्रमुख स्थलों पर जलेंगे दीप, पोलो ग्राउंड में 5000 दीपों से सजेगा विशेष आयोजन

 

दरभंगा, 15 सितंबर 2026 :- जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार ने बताया कि जिले में *सेवा संकल्प अभियान* का शुभारंभ 17 सितम्बर 2026 को पूरे जिले में दीप प्रज्वलन के साथ किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि अभियान के तहत जिले के विभिन्न पंचायत भवन परिसरों, अमृत सरोवरों, सरकारी संस्थानों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

 

उन्होंने कहा कि अभियान के तहत 17 सितम्बर की शाम जिले के विभिन्न *पंचायत भवन परिसरों एवं अमृत सरोवरों* पर दीप प्रज्वलन किया जाएगा। इसके साथ ही *जीविका केंद्रों, प्रखंड कार्यालयों, सरकारी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों* को भी इस आयोजन से जोड़ा गया है। संबंधित संस्थानों में निर्धारित संख्या में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

 

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के प्रमुख एवं ऐतिहासिक स्थलों पर भी विशेष दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इनमें *कुशेश्वरस्थान मंदिर, अहिल्या स्थान, माँ श्यामा मंदिर परिसर, डीएमसीएच, दरभंगा हवाई अड्डा, चंद्रधारी संग्रहालय, महाराजाधिराज लक्ष्मीश्वर सिंह संग्रहालय, दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, तारामंडल एवं ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय* शामिल हैं।

 

उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर सेवा संकल्प अभियान का मुख्य कार्यक्रम *17 सितंबर 2026 को शाम 7:30 बजे लहेरियासराय स्थित पोलो ग्राउंड* में आयोजित किया जाएगा। यहां लगभग *100×100 फीट क्षेत्र में 5000 दीपों* की विशेष सजावट की जाएगी।

 

दीपों के माध्यम से आकर्षक आकृति तैयार की जाएगी तथा *रंगोली* के जरिए कार्यक्रम स्थल को विशेष रूप से सजाया जाएगा। 5000 दीपों से सजा पोलो ग्राउंड मुख्य कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगा।

 

उन्होंने कहा कि जिलेभर में एक साथ आयोजित होने वाले दीप प्रज्वलन कार्यक्रम से 17 सितंबर की शाम दरभंगा में सेवा, संकल्प और सामूहिक सहभागिता का विशेष संदेश प्रसारित होगा। वहीं, पोलो ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम दीपों की रोशनी से जिले की एकजुटता एवं सेवा भावना को प्रदर्शित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *