
दरभंगा। दरभंगा नगर निगम की महापौर अंजुम आरा और पूर्व पार्षद डब्बू खान विभिन्न वार्डो में चल रहे छठ पूजा को लेकर छठ घाट का निर्माण व साफ सफाई का निरिक्षण शुक्रवार को भी जारी रखते हुए। छठ पूजा पर छठ घाट को लेकर आने वाली समस्याओ को बारी बारी सुनकर वही से समाधान का रास्ता भी निकाला जा रहा है। शुक्रवार (जुमा ) को विभिन्न वार्ड में वार्ड संख्या 4 के पार्षद श्याम शर्मा एवं वार्ड संख्या 2 की पार्षद जयंती देवी एवं पार्षद प्रतिनिधि भगवान लाल ठाकुर छठघाट के निरिक्षण के समय मौजूद रहकर छठ पूजा के लिए तालाब और आसपास की सफाई की जानकारी दी गई। और छठघाट का निर्माण भी किया जा रहे है। पार्षद व जनप्रतिनिधियों ने कहा वार्डो में छठ पूजा पर महापौर द्वारा खुद से पहुंचकर देख रही है कही कोई आवश्यकता होती है उसे माहापौर अंजुम आरा द्वारा पूरा कराने का प्रयास की सराहना की जा रही है। और मोटर, चुना बिलिचिंग, बेरीकेटिंग और सुरक्षा के व्यापक इन्तेजाम किए जा रहे है। साथ ही इस बार नदी में जल स्तर ज्यादा होने के कारण वहा छठ पूजा नही होगी। जहा कही आवश्यकता होगी वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। कुछ लोग अपने अपने घरों पर भी कृत्रिम छठ घाट बनाया जाता है। मौके पर निगम के पदाधिकारी व कर्मी,पार्षदों व फिरोज खान मौजूद रहे पार्षदो ने जो भी कमी या जरुरी बात छठ घाट से संबंधित है रखा और अपने वार्ड से संबंधित छठ घाटों को लेकर आवश्यकताओं के बारे में महापौर को अवगत कराया महापौर अंजुम आरा द्वारा पार्षदों को निगम द्वारा हर संभव सहयोग करने का यकीन दिलाया।