जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में प्रेक्षागृह, दरभंगा में आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम
दरभंगा, 21 अक्टूबर 2026:- बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की मतगणना को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज प्रेक्षागृह, दरभंगा में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में मतगणना पर्यवेक्षकों एवं मतगणना सहायकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतगणना कार्य से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों को मतगणना की प्रक्रिया, निर्धारित दिशा-निर्देशों तथा निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मतगणना कार्य में संलग्न सभी कर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराना तथा मतगणना प्रक्रिया को त्रुटिरहित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है।
इस अवसर पर मतगणना पर्यवेक्षकों एवं मतगणना सहायकों को मतगणना के दौरान निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करने, पूरी सावधानी एवं सतर्कता के साथ कार्य करने तथा निर्वाचन से संबंधित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। साथ ही मतगणना कार्य में आपसी समन्वय, अनुशासन एवं समयबद्धता बनाए रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान मतगणना से संबंधित कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराने तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना को न्यूनतम रखने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। सभी संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ करें, ताकि निर्वाचन की मतगणना प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में आयुक्त के सचिव श्री सुशील कुमार मिश्रा, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अविनाश चंद्र, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुरेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिला प्रशासन द्वारा बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की मतगणना को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।


