डेस्क :कैमूर मोहनिया विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार श्वेता सुमन का नामांकन रद्द कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने उनका नामांकन इसलिए रद्द किया क्योंकि सुमन ने 2020 के बिहार चुनाव के दौरान अपना मूल निवास उत्तर प्रदेश के चंदौली ज़िले में दिखाया था, लेकिन 2025 के चुनाव में उन्होंने अपना निवास बिहार में बताया। भाजपा ने इस संबंध में चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी और आज उनका नामांकन रद्द कर दिया गया।
