बिहार

बिहार महागठबंधन में सुलह का ‘महामंथन’: गहलोत-तेजस्वी मिले, ‘कल दूर होगा हर भ्रम’

डेस्क :बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस के पर्यवेक्षक अशोक गहलोत और बिहार के एआईसीसी प्रभारी कृष्णा अल्लावरू राजद नेता तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंचे थे। कांग्रेस और राजद नेताओं की यह मुलाकात महागठबंधन में खटपट की चर्चाओं के बीच हो रही है। बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने राजद प्रमुख लालू यादव और राजद नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात पर कहा कि हमारी अच्छी चर्चा हुई। कल प्रेस कॉन्फ्रेंस है। कल हर भ्रम दूर हो जाएगा। महागठबंधन मिलकर चुनाव लड़ रहा है। बिहार में 243 सीटें हैं, 5-10 सीटों पर दोस्ताना मुकाबला हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *