अन्य

कोशी क्षेत्र के लोगों की हर समस्या के समाधान के लिए हो रही है ठोस पहल : डा गोपाल जी ठाकुर

दरभंगा। संसदीय क्षेत्र के पूर्वी भाग कोशी कमला और बलान जैसी नदियों से घिरे गांव, टोला मुहल्ले के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार प्रतिबद्ध है।भारतीय संविधान में भोजन वस्त्र आवास के बाद सड़क स्वास्थ्य, शिक्षा उपलब्ध कराना हर सरकार की नैतिक जिम्मेदारी होती है। दरभंगा संसदीय क्षेत्र के पूर्वी भाग का चारों तरफ से नदियों से घिरा होना उसकी प्राकृतिक बनावट है। लेकिन भौगोलिक रूप से प्राकृतिक रूप से दुरूह,दुर्गम क्षेत्र में आवागमन की सुविधा के साथ हर आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध कराना एक प्रकार से चुनौती ही मानी जाती थी। लेकिन 2019 में लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित होने के बाद इस चुनौती को स्वीकार कर हमने इस दुरूह कार्य को अवसर के रूप में स्थापित करने की पहल शुरू की जिसका परिणाम है आज सड़कों पुल पुलियों विद्यालय स्वास्थ केंद्र आदि मामले में ग़ौराबौराम विधानसभा के साथ पूरा संसदीय क्षेत्र आत्मनिर्भर बनने के करीब पहुंच चुका है। स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने संसदीय क्षेत्र के ग़ौराबौराम तथा कीरतपुर प्रखंड के ख़ैंसा जमालपुर नरकटिया मुशहरिया छतरिया दंगा कदबड़िया सहित दर्जनों गांवों में विभिन्न निर्माणाधीन विकासात्मक योजनाओं का निरीक्षण किया तथा कोशी नदी के भीतर बसे गाँव के लोगों के साथ जनसंवाद कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। सांसद ने जनसंवाद में उपस्थित आमजनो से निर्माणाधीन विकासात्मक परियोजनाओं की जानकारी लेते हुए कहा पूरे लोकसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। सड़कों के साथ पुल पुलिये का बिछ रहा जाल। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, एनडीए कार्यकर्ताओं के बीच संसदीय क्षेत्र में की जा रही विकास कार्यों, योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा ग़ौराबौराम प्रखंड में बौरामघाट पर कमला बलान नदी से बलान पूर्वी बांध तथा पश्चिमी बांध के बीच लगभग पचास करोड़ की लागत से तीन हाई लेबल पुलों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। कोशी नदी में मुशहरिया पकड़िया में लगभग सत्तर करोड़ की लागत से तीन दर्जन से अधिक उच्चस्तरीय पुलों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सेतु योजना से एक दर्जन पुलों का निर्माण कार्य हो चुका है जिसमें दशकों से बहु प्रतीक्षित चतराघाट सहसराम सझुरीघाट में पुल निर्माण कार्य भी शामिल हैं। सड़क कनेक्टिविटी के मुद्दे पर दरभंगा लोकसभा में स्वीकृत, निर्माणाधीन योजनाओं को देश स्तर पर एक मानक बताते हुए कहा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से पौने चार सौ किलोमीटर सड़कों के साथ साथ नब्बे उच्च स्तरीय पुलों का निर्माण अपने आप में एक उदाहरण है जो इस बात को साबित करता है कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में हमने दरभंगा के विकास के लिए ईमानदारी और कर्मठता से सेवा की है। आधारभूत संरचना के क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों में गुणवता, पारदर्शिता को लेकर अपनी प्रतिबद्धता स्पष्ट करते हुए कहा निर्माण कार्यों में किसी भी सूरत में अनियमितता को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। मौके पर सुबोध चौधरी सोनू सिंह शक्ति महतो काली साहू प्रेमकुमार मिश्र निर्मल राय विकास विवेक चौधरी आशुतोष झा सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *