अन्य

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के वनस्पति विज्ञान विभाग में सहायक प्राध्यापक (सीनियर स्केल) के पद पर कार्यरत डॉ. ख़्वाजा सालाउद्दीन का 3 अक्टूबर को पटना में आकस्मिक निधन

दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के वनस्पति विज्ञान विभाग में सहायक प्राध्यापक (सीनियर स्केल) के पद पर कार्यरत डॉ. ख़्वाजा सालाउद्दीन साहब का 3 अक्टूबर को पटना में आकस्मिक निधन हो गया। लगभग एक सप्ताह पूर्व उनकी आँख का ऑपरेशन हुआ था। बीती रात अचानक रक्तचाप अत्यधिक बढ़ जाने के कारण उन्हें पटना स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ आज सुबह उन्होंने अंतिम साँस ली। लनामिविवि के कुलपति के निजी सचिव मो जमाल ने बताया की उनके जनाजे की नमाज आज शुक्रवार को नमाज ए ज़नाजा अदा किया गया। श्री जमाल ने कहा प्रार्थना दुआ करते हैं दिवंगत आत्मा को शांति रूह को सुकून मिले और जन्नत में आला से आला मुकाम हासिल हो शोकसंतप्त परिवार को यह अपार दुःख सहने की शक्ति ताकत मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *