
दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी के क्रम में आज दिनांक 4 अक्टूबर को जिला अतिथि गृह, दरभंगा में भारतीय जनता पार्टी के पूर्वी एवं पश्चिमी जिला इकाइयों की संयुक्त बैठक पश्चिमी जिलाध्यक्ष प्रो आदित्य नारायण मन्ना के अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा मध्यप्रदेश के प्रभारी सह मिथिला तिरहुत क्षेत्र के प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने संगठन की मजबूती,चुनावी रणनीति पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर मतदाताओं तक केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को पहुँचाने का कार्य करें। कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं, जिसका संदेश जनता तक पहुँचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। संगठनात्मक एकजुटता पर बल देते हुए विधानसभा वार विस्तृत समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की। उन्होंने कहा संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर सशक्त भूमिका निभानी होगी। आगामी चुनाव में भाजपा की नीतियों, योजनाओं एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने पर बल दिया। विधानसभा सह टीम गठन, मंडल एवं शक्ति केंद्र तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क अभियान को तेज़ करना ही चुनावी सफलता का मूलमंत्र है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा, संगठन और समर्पण की भावना से प्रेरित होकर जनता के बीच पार्टी की उपलब्धियाँ रखेंगे। विशेष रूप से बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री, संजय सरावगी, दरभंगा के सांसद, गोपाल जी ठाकुर,जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा,केवटी विधायक डॉ मुरारी मोहन झा, हायाघाट विधायक डॉ रामचंद्र प्रसाद, प्रदेश चुनाव अभियान समिति सदस्य राजेंद्र चौपाल,उपस्थित रही। दोनों जिलों के सभी पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक,विधानसभा विस्तारक, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के संयोजक एवं सभी मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। मुकुंद चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा दरभंगा (पo) ने बताया की संचालन भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विनय पासवान जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री संतोष पोद्दार ने दिया।