अजब-गजब

लखनऊ : दो महीने में ‘फ्री फायर गेम’ खेलते हुए पिता के अकाउंट से ट्रांसफर कर दिए ₹13 लाख, राज खुलने के डर से फांसी लगाकर दे दी जान…

यूपी : लखनऊ के 13 साल के यश ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. वजह थी ऑनलाइन गेम फ्री फायर की लत और जिसके चलते उसने पिता के पिता के बैंक अकाउंट से 13 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे..जो उन्होंने अपना खेत बेचकर किसी काम के लिए बैंक में जमा किए हुए थे..सोमवार को जब वो बैंक गए तो उन्हें पता चला कि उनके अकाउंट में सिर्फ 1 लाख रुपये हैं.. जब घर में ये बात पता चली तो सच्चाई खुल जाने के डर के कारण यश ने फांसी लगा ली

यश पढ़ाई में होनहार था, लेकिन मोबाइल गेम का शौक उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गया. दो महीने में यश ने फ्री फायर गेम खेलते हुए अकाउंट से 13 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए.

‘हो सकता है अब न आ पाऊं…’, स्कूल से निकलते वक्त दोस्तों से यश ने ये बात कही थी. दोस्तों का कहना है उनको लगा कि मज़ाक कर रहा है अगर उन्हें अंदाजा होता एसा कुछ हो जाएगा तो वो उसके घर वालों को बता देते तो शायद उसकी जान बच जाती.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *