वायरल वीडियो

जयपुर : वाई फाई बंद करने पर बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर कर दी मां की हत्या !

राजस्थान : जयपुर के करधनी इलाके के अरुण विहार कॉलोनी में ये परिवार रहता है. नवीन के पिता लक्ष्मण सिंह एक रिटायर्ड फौजी थे और अब वे दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (Police Constable) है.बताया जा रहा है की बेटे नवीन को शराब की लत है. इसके साथ ही लक्ष्मण सिंह की दो बेटियां भी है. जानकारी के मुताबिक़ नवीन की मां संतोष ने वाईफाई बंद कर दिया था और गैस सिलेंडर खत्म होने पर उसे डांटा, इसके बाद नवीन ने मां के साथ काफी विवाद किया. इसके बाद ये विवाद इतना बढ़ गया की नवीन ने डंडे से मां की पिटाई शुरू कर दी. इस दौरान उन्हें मुक्के भी मारता रहा और डंडे भी मारता रहा. इस दौरान पिता और बहनों ने इसे रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन ये नहीं रुका. इसके बाद मां बेहोश हो गई.उन्हें गंभीर हालत में हॉस्पिटल (Hospital) ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *