दरभंगा एवं समस्तीपुर मद्यनिषेध टीम की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया शराब लदा ट्रक, ट्रक संख्या WB25S4989 जब्त
दरभंगा, 07 नवंबर 2026 :- जिलाधी, दरभंगा श्री कौशल कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध मद्यनिषेध विभाग द्वारा लगातार सघन छापेमारी एवं विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर मद्यनिषेध टीम, दरभंगा द्वारा एक बड़ी कार्रवाई की गई।
प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर मद्यनिषेध टीम, दरभंगा ने शराब की अवैध खेप के परिवहन की सूचना पर खोजबीन एवं उभार की कार्रवाई शुरू की।
इस दौरान एक डीसीएम ट्रक, जिसका पंजीकरण संख्या *WB25S4989* है, को चिह्नित किया गया। कार्रवाई के क्रम में उक्त ट्रकों के समस्तीपुर जिले की सीमा में प्रवेश कर जाने के कारण मद्यनिषेध टीम, दरभंगा द्वारा मद्यनिषेध टीम, समस्तीपुर को मौके पर बुलाया गया।
इसके बाद दोनों जिलों की मद्यनिषेध टीमों द्वारा संयुक्त रूप से ट्रकों का सत्यापन एवं जांच की गई। जांच के दौरान ट्रकों से कुल *3,926.520 लीटर विदेशी शराब* बरामद की गई। शराब की इतनी बड़ी खेप की बरामदगी को अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।
मद्यनिषेध विभाग, समस्तीपुर द्वारा बरामद शराब एवं डीसीएम ट्रक को जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई समस्तीपुर मद्यनिषेध विभाग द्वारा की जा रही है तथा शराब के स्रोत, परिवहन से जुड़े नेटवर्क एवं इसमें संलिप्त व्यक्तियों की पहचान के लिए जांच जारी है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस प्रकार के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बचाना नहीं होगा तथा प्रतिभागियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


