दरभंगा :आज दिनांक 07/11/2026 को दिल्ली पब्लिक स्कूल कादिराबाद, दरभंगा में दीपावली के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं के द्वारा बनाए गए विभिन्न कलाकृतियों एवं उनमें किए गए रंग सम्मिश्रण को देखकर सभी लोग भावुक एवं प्रसन्नचित्त दिखे। प्रतियोगिता में कुल 26 दल बनाए गए जिसमें तीन विषयों को रेखांकित किया गया। इन तीन विषयों को तीन-तीन समूहों में बांटा गया। कक्षा चौथी-पांचवीं प्रथम समूह जिसके अंतर्गत दिवाली स्पेशल दीया एवं फूल, कक्षा छठी-सातवीं द्वितीय समूह अल्पना एवं वर्ली आर्ट तथा आठवीं, नवीं एवं दसवीं को तृतीय समूह के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण थीम आधारित रंगोली बनाना था| शिक्षक-शिक्षिकाओं का यथोचित समन्वय एवं मार्गदर्शन छात्र-छात्राओं को प्राप्त हुआ। रंगोली प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों की रचनात्मकता, कलात्मक कौशल और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। बच्चों के द्वारा बनाए गए रंगोली को तीन जजों के समूह के द्वारा मूल्यांकन किया गया | आज के प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिसकी समस्त विद्यालय परिवार द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक, चेयरमैन, प्रधानाचार्य एवं उप-प्रधानाचार्य महोदय ने सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं एवं छात्र -छात्राओं को दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


