अन्य

अखिल भारतीय मिथिला संघ , दरभंगा के तत्वधान में भोगेन्द्र झा चौक पर संघ के अध्यक्ष विनय कुमार झा ने किया झंडातोलन

अखिल भारतीय मिथिला संघ , दरभंगा के तत्वधान में भोगेन्द्र झा चौक पर संघ के अध्यक्ष विनय कुमार झा ने किया झंडातोलन

दरभंगा। 79 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भोगेंद्र झा चौक पर अखिल भारतीय मिथिला संघ , दरभंगा के तत्वधान में संघ के अध्यक्ष, विनय कुमार झा उर्फ संतोष के द्वारा झंडातोलन कर राष्ट्रीय झंडा तिरंगा को सलामी दिया गया। मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों ने अपने बलिदान और बहुत संघर्ष के बाद देश को आजादी दिलाया गया था। लेकिन आज आजाद भारत में जनप्रतिनिधि के द्वारा जात-पात एवं धर्म के नाम पर राजनीतिक करते हुए समाज को बांटकर राज की जा रही हैं। मौके पर संबोधित करने वाले वक्ताओं में पूर्व मुखिया चंदेश्वर सिंह ने कहा स्वर्गीय भोगेंद्र झा सहित अनेक शहीदों के पदचिन्ह पर चलने की आज जरुरत है। मौके पर अखिल भारतीय महिला संघ , दरभंगा के सचिव , अधिवक्ता, शैलेंद्र कुमार कश्यप के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। संबोधित करने वाले अन्य वक्ताओं में पवन कुमार चौधरी , संघ के उपाध्यक्ष , रामनाथ पंजियार, संघ के प्रवक्ता , रौशन कुमार झा, सुनील कुमार झा, मृत्युंजय मृणाल, बिट्टू चौधरी, हुसैन मंसूरी सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *