अन्य

पहली पोस्टिंग जीवन का यादगार लम्हा होता है, मेरे लिए कोतवाली थाना परिवार जैसा रहा है : राहुल कुमार

कोतवाली थानाध्यक्ष राहुल कुमार के सम्मान में विदाई समारोह रखा गया ओम प्रकाश बने प्रभारी थानाध्यक्ष

 

दरभंगा। कोतवाली थाना पर थानाध्यक्ष राहुल कुमार के सम्मान में गुरुवार की देर शाम विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमे मिथिला की परम्परा के अनुसार पाग,चादर, माला पहनाकर व बुके देकर सम्मानित किया गया।
राहुल कुमार को पाग, चादर व माला पहनाकर व बाबा साहेब डॉ भीमराव की मूर्ति देकर सम्मानित किया और जिला शांति समिति सदस्य,दीदार हुसैन चाँद ने चादर पहनाकर व उपहार देकर राहुल कुमार को सम्मानित किया। उनका स्थानांतरण जिला समस्तीपुर के लिए किया गया है।मौके पर स्थानीय वार्ड 21 के पार्षद सह जिला शांति समिति के वरिष्ठ सदस्य, नवीन कुमार सिन्हा द्वारा कार्यक्रम का संचालन कर रहे थे। मौके पर जिला शांति समिति सदस्य, पुलिस के पदाधिकारी, कर्मी, सहयोग स्थानीय लोग मौजूद रहे। मौके पर राहुल कुमार को पाग, चादर व माला पहनाकर व बाबा साहेब डॉ भीमराव की मूर्ति देकर सम्मानित किया और जिला शांति समिति सदस्य,दीदार हुसैन चाँद ने चादर पहनाकर व उपहार देकर राहुल कुमार को सम्मानित किया। मौके पर नासिर हुसैन, नीरज कुमार राय व अन्य पुलिस कर्मी, स्थानीय लोगो ने माला पहनाकर सम्मानित किया। विदाई कार्यक्रम के अवसर पर सम्बोधित करते हुए नवीन सिन्हा ने कहा कोतवाली थाना प्रभारी की विदाई भावुक करने वाला पल है। यह प्रक्रिया है जो सेवा काल में आना और जाना लगा रहता है। लेकिन यादें हमेशा रहती है विदाई एक एसा शब्द है जो हमे मौन कर देता है और 2018 बैच के राहुल कुमार, सभी को लेकर चलने वाले और रहे है। ओपी से थाना तक का इस थाने का यादगार सफर रहा इस भाग दौड़ के बिच इन्होने रामनवमी हो या मोहर्रम सभी पर्व को शानतिपूर्ण व बेहतर से सम्पन्न कराने में अपना अहम योगदान देते रहे। राहुल जी ने एक प्रतिनिधि व थाना प्रभारी के बिच जनप्रतिनिधि, आम आदमी के साथ क़ानून का पालन करते हुए कार्य किए। थाना प्रभारी, राहुल कुमार ने कहा हर किसी के जीवन में पहली पोस्टिंग जीवन में यादगार बन जाता है। मेरी पहला पोस्टिंग ही कोतवाली थाना में प्रभारी के रूप में हुई थी। मुझे तत्कालीन एसएसपी, अवकाश सर के द्वारा मुझे यहां की जिम्मेदारी दी गई थी। मेरा पहला लक्ष्य जनता,जनप्रतिनिधि का विश्वास जितना और विवि सम्मत कार्य करना जिसमे मैं सफल रहा। विधि सम्मत व व्यवहारिक भी हमें होना होता है, मैंने अपने वरीय के आदेश का हमेशा पालन किया। नियम तहत व किसी के दवाब में नहीं बल्कि हमेशा सही के साथ खड़ा रहते हुए सकारात्मक रहा। मेरी कोशिश हमेशा रही क्षेत्र में क़ानून व्यवस्था बनाए रखना रहा। मेरे लिए यह थाना नहीं एक परिवार जैसा रहा। मुझे जनप्रतिनिधि और मिडिया बन्धुओ का भी पूरा सहयोग मिलता रहा मुझे उम्मीद है ओम प्रकाश को भी मिला रहेगा। राहुल कुमार के बाद उनके ओम प्रकाश कुमार को प्रभारी थानाध्यक्ष बनाया गया है। सम्बोधित करते हुए नव प्रभारी थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने कहा मैं यहां राहुल सर के साथ 2023 से इस थाना से जुड़ा राहुल सर के पास मुझे सिखने के लिए भेजा गया था। सर के कार्य के तरिके से मैं बहुत प्रभावित हुआ हूँ दिन हो या रात हमेशा हम सभी के बिच उत्साह बनाए रखते रहे है। आपके साथ कार्य करके बहुत कुछ सीखा है और एक बल मिलता रहा है। मैं सर के उम्मीद पर खड़ा उतरने का पूरा प्रयास रहेगा। संतोष राम ने पाग चादर व बाबा साहेब डॉ भीमराज अम्बेडकर की मूर्ति भेंट किया और कहा राहुल कुमार जैसे युवा थाना प्रभारी बने तो हम लोगो के बिच उत्साह बना और आज इनकी विदाई से मैं बहुत भावुक हो रहा हूँ। दीदार हुसैन चाँद ने कहा यहां जो भी पदाधिकारी आए अपने कार्यों से तरक्की की उचाईयो को हासिल किया है। इनके कार्यकाल में सभी पर्व त्यौहार शांति के साथ सम्पन्न हुई व विधि व्यवस्था बेहतर रही है। मेरी इच्छा है आपको और तरक्की मिले और डीएसपी जल्द बनकर दोबारा दरभंगा आए और एक बार फिर से दरभंगा की जनता की सेवा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *