अन्य

लोगो ने खूब खेला प्यार भरी रंगो की होली तो जदयू से मंत्री मदन सहनी, भाजपा के पूर्व मंत्री हरि सहनी एवं दरभंगा ग्रामीण विधायक ने आयोजित की होली के दिन होली मिलन का कार्यक्रम

दरभंगा। शांतिपूर्ण होली दरभंगा और मिथिला सहित पूरे बिहार में हुई संपन्न। जिला प्रशासन और दरभंगावासियों के सहयोग से होली शांतिपूर्ण संपन्न हुई है। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर युवाओं में होली को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा था।

लहेरियासराय के बेलवागंज में छोटे बच्चों के द्वारा होली खेला गया। पूरे साल भर के बाद यह होली आती है बच्चों को होली का रहता है बेसब्री से इंतजार इधर रहमगंज में युवाओं की टोली होली के रंग में खूब झूमते गाते होली के गीतों पर और एक दूसरे को रंग लगाकर रंग बिरंगी होली मनाई गई। बिहार सरकार में समाज कल्याण मंत्री, मदन सहनी के खाजासराय स्थित आवास पर होली मिलन कार्यक्रम रखा गया था। लोगो ने पहुंचकर होली की बधाई दी एक दूसरे को रंग अबीर लगाया और होली की खुशियाँ एक दूसरे में बांटा। इधर भाजपा के बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह एमएलसी, हरि सहनी के कबीर चक स्थित आवास पर

भी होली के दिन होली मिलन में लोगो को आमंत्रित किया गया था। बड़ी संख्या में लोगो ने पहुंचकर होली मिलन मनाया और एक दूसरे को होली मुबारक/ होली की बधाई दी। वही दरभंगा ग्रामीण के विधायक ईश्वर मंडल क्षेत्र में घूम-घूम कर लोगों को बीच होली मनाया और होली की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *