रक्षाबंधन पर नारी का किया सम्मान एवं दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
रक्षाबंधन पर बहनों की मुस्कान व माताओं के आशीर्वाद ने आयोजन को यादगार बना दिया : भोलू यादव
दरभंगा। रक्षाबंधन का पावन पर्व भाई बहन के प्रेम,विश्वास, संरक्षण का अद्वितीय प्रतीक है। माय बहन मान योजना के अंतर्गत शहरी विधानसभा में राज़द नेता दरभंगा सह राज़द राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, प्रेमचंद्र यादव उर्फ़ भोलू यादव द्वारा कार्यक्रम में क्षेत्र की माताओं एवं बहनों के बीच साड़ी एवं कपड़े का वितरण किया गया। उन्होंने कहा केवल वस्त्र वितरण कार्यक्रम नहीं था। बल्कि नारी सम्मान, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे की डोर को सुदृढ़ करने का एक सच्चा प्रयास था। बहनों की मुस्कान, माताओं के आशीर्वाद ने आयोजन को यादगार बना दिया। प्रभात दास फाउंडेशन द्वारा संचालित दो माह की सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। जिसमें प्रशिक्षित बहनों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। राजद नेता प्रेमचंद यादव, भोलू यादव ने कहा आत्मनिर्भरता ही नारी का वास्तविक आभूषण है। कौशल प्रशिक्षण से नारी न केवल आर्थिक रूप से मज़बूत होती है,बल्कि आत्मविश्वास और स्वाभिमान भी बढ़ता है। समाज की प्रगति नारीशक्ति की प्रगति से ही संभव है। श्री भोलू ने कहा हम सभी नागरिकों से विनम्र अनुरोध है ऐसे प्रयासों को केवल सराहें ही नहीं, बल्कि आगे बढ़कर सहयोग भी दें। ताकि हर बहन और हर माँ अपने पैरों पर खड़ी होकर आत्मनिर्भर बन सके।