डेस्क :केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद के मानसून सत्र से पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष किया और उन्हें राष्ट्र-विरोधी या देश के खिलाफ कुछ भी न बोलने की सलाह दी। रिजिजू ने विदेश नीति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करने के पीछे गांधी की मंशा पर सवाल उठाया और कहा कि देश के लिए अच्छा काम करने में विपक्ष की भी भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा देश की विदेश नीति पर प्रधानमंत्री की आलोचना करने से देश का भला नहीं होगा। देश के विकास में विपक्ष की भी भूमिका है। संसद में चर्चा होगी, लेकिन विदेश नीति पर दो राय नहीं होनी चाहिए
