डेस्क :सुप्रीम कोर्ट ने एक 13 वर्षीय बच्चे की कस्टडी उसकी माँ को सौंपने के अपने आदेश को पलट दिया। अदालत ने पाया कि बच्चे में माँ से अलग होने के बाद चिंता की स्थिति पैदा हो गई थी। लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष अदालत ने इस बात पर ज़ोर दिया कि ऐसे मामलों में बच्चे के सर्वोत्तम हितों के अनुरूप लचीला रुख अपनाया जाना चाहिए। अगस्त 2024 में अपने पिछले आदेश में, शीर्ष अदालत ने केरल उच्च न्यायालय के उस फैसले को बरकरार रखा था जिसमें बच्चे की स्थायी कस्टडी उसके पिता को दी गई थी
