डेस्क :सोशल मीडिया पर एक न्यूज़पेपर की क्लिपिंग तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि NASA ने एक भारतीय आयुर्वेदिक डॉक्टर को अंतरिक्ष यात्रा में पारंपरिक चिकित्सा की भूमिका पर शोध के लिए चुना है. इस खबर ने लोगों में उत्सुकता तो जगाई, लेकिन जल्द ही सामने आया कि ये खबर पूरी तरह फर्जी है. सरकारी संस्था PIB Fact Check ने स्पष्ट किया है कि वायरल हो रही यह क्लिपिंग नकली (FAKE) है. उन्होंने कहा कि यह तस्वीर मॉर्फ्ड है और The New York Times ने ऐसा कोई लेख या रिपोर्ट कभी प्रकाशित नहीं की है.
PIB ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वायरल खबर पर आंख बंद कर भरोसा न करें और पहले उसकी सत्यता की जांच कर लें
