डेस्क :पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले के दीघा स्थित जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. 30 अप्रैल, 2025 को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस भव्य मंदिर का उद्घाटन किया था. उद्घाटन के बाद से ही मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई है. मंदिर प्रशासन के अनुसार, 15 दिनों में करीब 20 लाख श्रद्धालुओं ने मंदिर के दर्शन किए हैं और महज 12 दिनों में ₹10 लाख से अधिक का दान प्राप्त हुआ है.
10 और दान बॉक्स लगाए जाएंगे
मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने अगले सप्ताह तक 10 और स्टील दान बॉक्स लगाने का निर्णय लिया है. अभी तक केवल एक ही दान बॉक्स मुख्य प्रतिमा के सामने रखा गया है, जहां श्रद्धालु दान अर्पित कर सकते हैं
