डेस्क :देश में पद रही भीषण गर्मी के बीच हैदराबाद के ऐतिहासिक स्थल चारमीनार के पास स्थित गुलजार हाउस इलाके की एक इमारत में आज सुबह करीब 6 बजे भीषण आग लग गई. आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिश जारी हैं.आग की घटना को लेकर दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, जो राहत की बात है
