दरभंगा

छठ पर्व की आस्था के साथ जलस्रोतों के संरक्षण का संकल्प

 

विशेष अभियान 6.0 के तहत राय साहब तालाब में युवाओं ने किया श्रमदान

जिला गंगा समिति, दरभंगा द्वारा किया गया गतिविधि का आयोजन

 

 

दरभंगा, 29 अक्टूबर, 2026:- जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला गंगा समिति, दरभंगा श्री कौशल कुमार के निर्देशानुसार विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत जिला गंगा समिति, दरभंगा द्वारा लहेरियासराय के वार्ड संख्या-46 अंतर्गत गोविन्दपुर स्थित राय साहब तालाब में स्वच्छता हेतु श्रमदान एवं नमामि गंगे संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आगामी छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में तालाब परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई के लिए श्रमदान किया गया। छठ पर्व हमारी आस्था, प्रकृति और जलस्रोतों से जुड़ाव का प्रतीक है।

 

कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को प्रेरित किया गया कि वे छठ पर्व संपन्न होने के बाद भी जलस्रोतों की सफाई और संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते रहें, ताकि भविष्य की पीढ़ियों के लिए जलस्रोत सुरक्षित रह सकें।

 

जिला परियोजना पदाधिकारी, जिला गंगा समिति फारूक इमाम ने छठ पर्व की पवित्रता बनाए रखने में स्वच्छ जलस्रोतों और घाटों की महत्वपूर्ण भूमिका एवं जनभागीदारी को स्वच्छता अभियान की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए जलस्रोतों के संरक्षण में सामूहिक सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया।

 

कार्यक्रम में नमामि गंगे के युवा वॉलंटियर्स संजीव कुमार, अंकित आनंद, आरती ज्योति, सोनाली कुमारी, सपना कुमारी, साक्षी कुमारी, पार्थ कुमार एवं आदित्य सिंह सहित अन्य युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा श्रमदान के माध्यम से जलस्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण के इस अभियान को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *