दरभंगा, 29 अक्टूबर, 2026:- आज महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दरभंगा में बिहार स्टार्ट-अप नीति 2022 के तहत Startup Bank Connect Enabling Access to Finance for Startups विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्टार्टअप्स को बैंक ऋण और व्यवसाय विस्तार के लिए उपलब्ध वित्तीय विकल्पो की जानकारी उपलब्ध कराना।
कार्यक्रम में श्रीमती सुरूची कुमारी, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, दरभंगा, श्रीमती राजनंदनी, डीडीएम नाबार्ड, श्री विकास कुमार, एलडीएम, दरभंगा, उप प्राचार्य, महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रामनगर, श्री अंकित कुमार, प्रभारी पदाधिकारी, स्टार्ट-अप सेल, दरभंगा, श्री सुर्य प्रकाश, स्टार्ट-अप कोर्डिनेटर, दरभंगा, विभिन्न बैंको के जिला समन्वयक, विभिन्न स्टार्ट-अप एवं 100 से अधिक अन्य प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
सर्वप्रथम सभी अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी।
प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रामनगर के द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा एवं इसकी उपयोगिता के बारे में बताया गया। डीडीएम नाबार्ड के द्वारा Credit Guarantee Scheme for Startups (CGSS) के पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी।
साथ ही उनके द्वारा स्थानीय स्तर पर स्टार्ट-अप के लिए उपलब्ध संभावनाओं पर चर्चा की गई। एलडीएम, दरभंगा के द्वारा बैंकिंग संस्थाओ से ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं परियोजना की Viability/Feasibility के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया गया।
महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, दरभंगा के द्वारा स्टार्ट-अप एवं समान्य उद्यम में अंतर तथा बिहार स्टार्ट-अप नीति 2022 के संबंध में उपस्थित छात्र/छात्राओं का विस्तार पूर्वक ज्ञानवर्धन किया साथ ही Innovative Idea को WWW.STARTUP.BIHAR.GOV.IN पोर्टल पर आवेदन करने हेतु बताया गया।
प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों के द्वारा पुछे गये प्रश्नों का उपस्थित अतिथियों के द्वारा उत्तर प्रस्तुत किया गया।
अंत में प्रभारी पदाधिकारी, स्टार्ट-अप सेल के द्वारा धन्यवाद ज्ञापण के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गयी।


