बिहार

बिहार : मानसून सत्र से पहले, स्पीकर प्रेम कुमार का आशीर्वाद लेने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार।

डेस्क: बिहार विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है. 5 दिन तक चलने वाले इस सत्र में सरकार कई अहम विधेयक सदन में पेश करेगी.इसी बीच सत्र शुरू होने से पहले बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार से मुलाकात करने पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया.

इस दौरान बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा, “कल विधानसभा और विधान परिषद में मेरा पहला दिन होगा. मैं विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार का आशीर्वाद लेने यहां आया हूं. वह बहुत अनुभवी हैं और मेरे पिता के काफी करीबी रहे हैं. उनके मार्गदर्शन में मैं आगे बढ़ूंगा.”

 

सदन में पेश होंगे 13 महत्वपूर्ण विधेयक

 

इस मानसून सत्र के दौरान सरकार कुल 13 महत्वपूर्ण विधेयक सदन में पेश करेगी. इनमें बिहार जुआ (प्रतिषेध) विधेयक, बिहार माल और सेवा-कर (संशोधन) विधेयक, बिहार कृषि भूमि (गैर कृषि प्रयोजनों के लिए संपरिर्वतन) (निरसन) विधेयक, बिहार भूमि दाखिल-खारिज (संशोधन) विधेयक, बिहार चिकित्सा (संशोधन) विधेयक और बिहार नर्सेज पंजीकरण (संशोधन) विधेयक शामिल हैं.

इसके अलावा बिहार चीनी उपक्रम (अर्जन) संशोधन विधेयक, बिहार नगर विकास विधेयक, बिहार निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, बिहार दुकान और प्रतिष्ठान (रोजगार विनियमन और सेवा-शर्त) (निरसन) विधेयक, भारतीय स्टांप बिहार संशोधन विधेयक, निबंधन (बिहार संशोधन) विधेयक और बिहार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक भी सदन में पेश किए जाएंगे.

 

सरकार के लिए अहम रहेगा मानसून सत्र

 

इस बार का मानसून सत्र कई मायनों में अहम माना जा रहा है. ये सत्र स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के पहला कदम है. वहीं सरकार कई विभिन्न विभागों से जुड़े कानूनों में संशोधन और नए प्रावधानों को लेकर सदन की मंजूरी लेने की कोशिश करेगी.

वहीं विपक्ष भी जनहित के मुद्दों को लेकर पहले से ही सरकार को घेरने की तैयारी में है. ऐसे में 5 दिन तक चलने वाले इस सत्र के दौरान सदन में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और बहस देखने को मिल सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *