महाराष्ट्र : पुणे के यशवंतराव चव्हाण मेमोरियल अस्पताल (YCMH) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम विभाग में ड्यूटी के दौरान कथित तौर पर शराब पीते नजर आए मेडिकल ऑफिसर डॉ. वैभव म्हस्के को प्रशासन ने निलंबित कर दिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, 3 अक्टूबर को सड़क हादसे में जान गंवाने वाले एक मजदूर के परिजन शव लेने के लिए इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान रिकॉर्ड किए गए वीडियो में डॉक्टर के पास शराब की बोतल दिखाई देने का दावा किया गया है। परिजनों ने रात में शव सौंपने के बदले पैसे मांगे जाने का आरोप भी लगाया है।
वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पिछले कुछ हफ्तों में अस्पताल से जुड़े कई विवाद सामने आने के बाद अब इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
आशुतोष झा


