अन्य

लखनऊ में ABVP का CJP के खिलाफ प्रदर्शन, बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ता; नेहा बोरा पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश : लखनऊ में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के करीब 200 कार्यकर्ताओं ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के खिलाफ प्रदर्शन किया। लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर-3 से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश की। इस दौरान कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई।

प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में CJP और AISA समेत विभिन्न संगठनों के विरोध-प्रदर्शनों तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए नेहा बोरा, अभिजीत दीपके और ध्रुव राठी पर भी निशाना साधा।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया कि  “नेहा बोरा धूल है, विद्यार्थी परिषद आंधी!” वहीं, प्रदर्शनकारियों ने लोकतांत्रिक संस्थाओं के समर्थन में नारेबाजी करते हुए विरोधी संगठनों के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।

आशुतोष झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *