अन्य

टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, वायरल वीडियो में गूंजती गोलियों की आवाज से मची सनसनी

महाराष्ट्र : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर अचानक कई राउंड फायरिंग की गई। राहत की बात यह रही कि अभिनेता इस हमले में सुरक्षित रहे, जबकि घटना में दो लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में ड्राइवर फिरदौस भी शामिल हैं, जिनके हाथ में चोट आई है।
घटना के बाद सोशल मीडिया पर फायरिंग के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

वीडियो में गोलियों की आवाज, लोगों के बीच अफरा-तफरी और दर्द से कराहने की आवाजें सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। इस घटना ने मुंबई में फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर हमले की जिम्मेदारी ली है। इस मामले में विदेश में बैठे गैंगस्टर अनिल पंडित और हरमन संधु के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

फिलहाल टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं। मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

आशुतोष झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *