बिहार

बांकीपुर उपचुनाव: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने किया जन सुराज का समर्थन, कहा प्रशांत किशोर हमेशा से मुझे पसंद रहे।

पटना: बिहार के भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल यादव ने बांकीपुर उपचुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी। वो आज पटना आए थे जहां उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति का समर्थन करने से ज्यादा जरूरी है कि जनता यह देखे कि उम्मीदवार कितना बेहतर है और उसके पास विकास को लेकर क्या सोच है।

प्रशांत किशोर मुझे हमेशा से पसंद रहे हैं, क्योंकि उनके पास बिहार के विकास का एक स्पष्ट विजन है। विधानसभा में हमें ऐसे ही लोगों की जरूरत है, जो रोजगार और बच्चों की शिक्षा के लिए लड़ सकें। एक नेता घर के गार्जियन की तरह होता है। अगर गार्जियन सही नहीं होगा, तो बच्चों का भविष्य कैसे सुधरेगा?

 

 

प्रशांत किशोर के लिए लोगों से अपील

 

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपने अब तक कई लोगों को मौका दिया है, तो इस बार प्रशांत किशोर जैसे पढ़े-लिखे इंसान को भी मौका देकर देखिए। शायद परिणाम बेहतर हों। नेता को बदलने से पहले हमें खुद को बदलना होगा। यह फैसला अगले पांच साल और हमारे बच्चों के भविष्य का है।

मैं नेता नहीं बन सकता- खेसारी

खेसारी लाल यादव ने कहा कि मैं एक कलाकार के तौर पर नेता तो बन सकता हूं, लेकिन मेरे पास विकास का कोई मैप नहीं है, क्योंकि मैं उतना पढ़ा-लिखा नहीं हूं। मुझे विकास को समझने के लिए किसी और की मदद लेनी पड़ेगी। इसके उलट, प्रशांत किशोर पूरी दुनिया देख चुके हैं और बेहद शिक्षित हैं। मुझे नेता बनने का कोई शौक नहीं है। अगर हम पढ़े-लिखे लोगों को सदन में भेजेंगे, तो वे हर मंच पर हमारे बच्चों के हक की आवाज उठाएंगे।

 

लालू यादव की सेहत के लिए की प्रार्थना

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के खराब स्वास्थ्य पर पूछे गए सवाल के जवाब में खेसारी लाल यादव ने कहा कि लालू यादव की सेहत को लेकर मेरी हमेशा से भगवान से यही प्रार्थना रही है कि वह जल्द स्वस्थ हों। मैं चाहता हूं कि जब तक हम जिएं, हमें ऐसे पिता समान नेता का आशीर्वाद मिलता रहे। उन्होंने बिहार की जनता को बड़ा जनाधार दिया है, लोगों को बेहद प्यार किया है और यही वजह है कि आज भी पूरा बिहार उन्हें उतना ही प्यार करता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *