
दरभंगा। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया जिला में एलपीजी गैस की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। 75 गैस एजेंसियों के द्वारा बुकिंग के अनुरूप सुव्यवस्थित एवं सुचारु ढंग से एलपीजी गैस की आपूर्ति उपभोक्ताओं के बीच की जा रही है।जिलाधिकारी, कौशल कुमार ने सभी गैस एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश है कि एल.पी.जी गैस बुकिंग प्राप्त होने के बाद संबंधित गैस एजेंसी उपभोक्ता को होम डिलीवरी के माध्यम से निर्धारित दर पर गैस सिलेंडर उनके घरों तक पहुंचना सुनिश्चित करेंगे।जिला में आज 75 गैस एजेंसी के माध्यम से 04 हजार 841 एल.पी.जी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के बीच वितरण किया गया। जिसमें दरभंगा सदर अनुमण्डल में 2677, बेनीपुर अनुमण्डल में 888 एवं बिरौल अनुमण्डल में 1276 शामिल है।
डीएसओ ने कहा इस प्रकार जिले में 1 जुलाई को 10 हजार 824 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के पास गोदामों में शेष है। 2 जुलाई को दरभंगा सदर अनुमण्डल में 10527, बेनीपुर अनुमण्डल में 1211 एवं बिरौल अनुमण्डल में 4934 एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य है। उप निदेशक जनसम्पर्क, सत्येन्द्र प्रसाद ने कहा जिला में पेट्रोलियम पदार्थ और एलपीजी गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। गैस आपूर्ति व्यवस्था सुचारू ढंग से चल रहा है। समय पर एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी के उपरांत बुकिंग शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन विभाग द्वारा निर्धारित है। बुकिंग के उपरांत 02 से 03 दिनों में होम डिलीवरी के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंचाई जा रही है।
मुनाफाखोरी या जमाखोरी करने वालों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर है।
