
दरभंगा। जनसेवा और मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साकार करते हुए जिला परिषद सदस्य एवं मिथिला स्टूडेंट यूनियन (MSU) के वरिष्ठ नेता, अमित कुमार ठाकुर के नेतृत्व में बुधवार को पोहद्दी पंचायत भवन परिसर में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में तीन दर्जन से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज के समक्ष सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता यह दर्शाती है समाज में मानव जीवन की रक्षा के प्रति जागरूकता निरंतर बढ़ रही है। रक्तदान करने वाले सभी युवाओं ने यह संदेश दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति के जीवन की रक्षा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता।
इस अवसर पर मिथिला स्टूडेंट यूनियन के ब्लड प्रभारी, शिवेंद्र वत्स, अमित कुमार ठाकुर एवं सागर नवदिया ने क्रमशः अपना 12वाँ , 9 वा एवं 20 वा स्वैच्छिक रक्तदान कर युवाओं को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया। रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित, वैज्ञानिक और मानवीय सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन बचाने के इस अभियान से जुड़ना चाहिए।
शिविर के आयोजक श्री अमित कुमार ठाकुर ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की सच्ची सेवा वही है, जो संकट की घड़ी में किसी के जीवन की रक्षा कर सके। उन्होंने कहा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोग रक्तदान के प्रति जागरूक होकर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें। शिविर का वातावरण सेवा,सहयोग, सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी अभियान बताया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष, विद्या भूषण,अविनाश भारद्वाज,गोपाल चौधरी , नवीन सहनी,गौतम झा , गौतम चौधरी,गोपाल झा , संतोष साहू,शिवनाथ झा , बलराम झा,दीपक डायना सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
