दरभंगा

गुप्त सूचना पर मद्यनिषेध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 615.960 लीटर अवैध विदेशी शराब व बीयर बरामद विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में महिंद्रा एजेंसी के समीप से किया गया पिकअप वाहन जब्त

दरभंगा:01 जुलाई 2026:- सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, दरभंगा श्री प्रदीप कुमार द्वारा बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर मद्यनिषेध पुलिस ने रात्रि में विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अन्तर्गत त्वरित कार्रवाई करते हुए महिंद्रा एजेंसी के समीप एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की।
छापेमारी के दौरान पिकअप वाहन से 579.960 लीटर विदेशी शराब एवं 36 लीटर बीयर सहित कुल – 615.960 लीटर अवैध मदिरा बरामद की गई। पुलिस ने बरामद शराब के साथ पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया।
सहायक आयुक्त मद्यनिषेध ने बताया कि
बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मद्यनिषेध पुलिस पूरे मामले की जाँच कर शराब तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहाकि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस प्रकार के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *