राजस्थान के में दिल्ली एक्सप्रेस वे पर हरिद्वारा से इंदौर आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस की ट्रैलर से भीषण टक्कर के बाद वह खाई में गिर गई और उसमें आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 19 लोग घायल हुए हैं।
हादसे के समय सो रहे थे यात्री
पुलिस ने बताया कि ट्रेलर से टकराने के बाद बस अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई। दुर्घटना के तुरंत बाद बस के पिछले हिस्से में आग लग गई। इससे यात्रियों में दहशत फैल गई। दुर्घटना के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि ऊपरी बर्थों पर सो रहे यात्री नीचे गिर गए, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।
24-25 लोगों को बचाया गया
हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। कलेक्टर और पुलिस अधिक्षक भी हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि मौके से 24-25 लोगों को बचा लिया गया है।
मौके पर पहुंचे कांग्रेस सांसद ने क्या बताया?
दौसा कांग्रेस सांसद मुरारी लाल मीणा ने कहा कि रात को 3 बजे के आसपास बहुत दुखद दुर्घटना हुई है। अभी तक 8 शव मिले हैं, जो जल गए हैं। 11 व्यक्ति अस्पताल में भर्ती हैं। ये लोग हरिद्वार से आ रहे थे। ज्यादातर लोग मध्य प्रदेश के हैं, कुछ लोग महाराष्ट्र के हैं।

