राष्ट्रीय

10 साल बाद टूटा आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना का रिश्ता, ‘लॉक अप 2’ में ‍किया तलाक का ऐलान

डेस्क:टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा और ग्रेसफुल कपल्स में से एक गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लगभग एक दशक तक साथ रहने के बाद, इस कपल ने आधिकारिक तौर पर अपने तलाक की घोषणा कर दी है।

‘लॉक अप सीजन 2’ के मंच पर खुला गहरा राज
इस बड़े सच का खुलासा किसी अफवाह या सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नहीं, बल्कि खुद आकांक्षा चमोला ने एक बड़े मंच पर किया। चर्चित और विवादित रियलिटी शो ‘लॉक अप’ के दूसरे सीजन के भव्य प्रीमियर के दौरान कंटेस्टेंट्स को अपने जीवन का एक सबसे गहरा सीक्रेट शेयर करना था। इसी टास्क के दौरान आकांक्षा ने शो के होस्ट्स फराह खान और रितेश देशमुख के सामने अपनी शादीशुदा जिंदगी का सबसे कड़वा सच बयां किया। आकांक्षा ने कैमरे के सामने बेहद भावुक होकर कहा, गौरव और मैं तलाक ले रहे हैं। हम पिछले एक साल से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं, और यह बात अब तक पब्लिक नहीं थी। यह हमारा आपसी फैसला है और हमारे माता-पिता को भी इसकी जानकारी है। इस अलगाव की सबसे खास और गरिमामयी बात यह है कि दोनों के बीच कोई नफरत या कड़वाहट नहीं है। आकांक्षा ने साफ किया कि वे आज भी एक-दूसरे से बात करते हैं और आपस में सम्मान बनाए हुए हैं। उन्होंने अलग होने की वजह समझाते हुए कहा कि वे पार्टनर के तौर पर अब एक-दूसरे के अनुकूल नहीं रहे। दोनों अपने भविष्य को बहुत अलग नजरिए से देखते हैं, जिसमें दुर्भाग्य से वे एक साथ नहीं हैं।

गौरव और आकांक्षा के परिवारों ने शुरुआत में उन्हें कुछ समय के लिए अलग रहने की सलाह दी थी ताकि वे स्पेस लेकर चीजों को समझ सकें, लेकिन आखिरकार दोनों ने महसूस किया कि एक शादीशुदा जोड़े वाली फीलिंग अब उनके बीच खत्म हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *