अन्य उत्तर प्रदेश

लखनऊ बोला : ‘आई एम द बेस्ट’

 आई एम द बेस्ट उत्सव बना रिश्तों, सुरों और साहित्य का संगम

लखनऊ (नागेंद्र सिंह चौहान)। लखनऊ कनेक्शन वर्ल्डवाइड (LCWW) द्वारा आयोजित 3-इन-1 उत्सव संध्या “I’m the BEST” का आयोजन मंडपम हॉल, वेनेशियन गार्डन, लखनऊ में भव्य रूप से किया गया। दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक चले इस आयोजन में लगभग 150 सदस्यों ने सहभागिता की।

इस अनूठे आयोजन में “I’m the BEST” Singing Contest Season-5, LCWW Travelogue “अविस्मरणीय यात्रा-वृत्तांत” का विमोचन, पुरस्कार वितरण तथा सदस्यों के जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगाँठ समारोह शामिल रहे।

LCWW के संस्थापक सुनील मिश्रा ने अपने संदेश में कहा कि LCWW प्रतिभाओं को मंच देने, रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने और रिश्तों को मजबूत करने की एक निरंतर यात्रा है। ऐसे आयोजन सदस्यों की छिपी प्रतिभाओं को पहचान देने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

इस विशेष आयोजन की परिकल्पना एवं योजना LCWW के वरिष्ठ एडमिन अनिल शुक्ला एवं शोएब कुरैशी द्वारा की गई। संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन डॉ. राजीव सक्सेना के नेतृत्व तथा डॉ. विश्वास वर्मा, कैलाश कुमार श्रीवास्तव एवं मधु श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति सुधीर कुमार सक्सेना, पूर्व न्यायाधीश, लखनऊ उच्च न्यायालय एवं विशिष्ट अतिथि माननीय न्यायमूर्ति राकेश श्रीवास्तव, पूर्व न्यायाधीश, लखनऊ उच्च न्यायालय द्वारा किया गया।

उत्सव में डॉ. तिम्सल मसूद (प्रोफेसर, कोलंबिया यूनिवर्सिटी), उमा त्रिगुणायत, मनोज श्रीवास्तव, वीनू चड्ढा, अर्चना सतीश सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

🎤 “I’m the BEST” Singing Contest Season-5

प्रतियोगिता में स्थानीय एवं अन्य शहरों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया, जिनमें से 30 प्रतिभागियों ने पहले चरण की पहली कड़ी के रूप में अतिथियों एवं सदस्यों के समक्ष अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता चार माह तक चलेगी और इसका ग्रैंड फिनाले अक्टूबर 2026 में लखनऊ में होगा।

Singing Contest Segment के प्रोग्राम डायरेक्टर डॉ. विश्वास वर्मा रहे। एंकरिंग नवीन कोहली, रचना मिश्रा एवं तृप्ति पांडे ने की। इस सेगमेंट में संगीत जगत की जानी-मानी कलाकार पद्मा गिडवानी, निमिषा सोनकर, नीमा पंत सहित अनेकों गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। जाने-माने गायक कलाकार प्रदीप अली साहब और आकांक्षा सिंह इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में रहे।

डॉ. विश्वास वर्मा, आकांक्षा सिंह एवं रविकर सक्सेना की संगीतमय प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। डॉ. विश्वास वर्मा ने “I’m the BEST”, ए. के. मंग्लानी ने “चंदन सा बदन”, अनूप केसवानी ने “ये शाम मस्तानी” और मेहमूद आलम ने “चिंगारी कोई भड़के” प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया।

सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। LCWW Travelogue “अविस्मरणीय यात्रा-वृत्तांत” का विमोचन हुआ। इसमें ऑस्ट्रेलिया, एशिया, यूरोप, उत्तरी एवं दक्षिणी अमेरिका सहित दुनिया के अनेकों देशों में रहने वाले लखनऊ कनेक्शन-वर्ल्डवाइड के सदस्यों ने Travelogue Writing Competition में भाग लिया। 85 सदस्यों के यात्रा अनुभवों से सजे LCWW Travelogue “अविस्मरणीय यात्रा-वृत्तांत” का विमोचन गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता के विजेताओं को उनकी उत्कृष्ट लेखनी और यात्रा अनुभवों की प्रभावशाली अभिव्यक्ति के लिए नकद पुरस्कारों एवं प्रशस्ति पत्रों से सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार:
मनीष कुमार श्रीवास्तव (USA)
रचना: “मंगल ग्रह धरती पर”। फर्स्ट रनर-अप:
सुनील ‘सत्यवक्ता’ (लखनऊ)
रचना: “मेरी पाकिस्तान यात्रा”
और सेकंड रनर-अप:
डॉ. श्रीराम नाथ एवं डॉ. लक्ष्मी नाथ (ऑस्ट्रेलिया)
रचना: “7 Continents”बने।

इसी कड़ी में बरखा सिंह रचना: मुक्तेश्वर – एक मौन संवाद, अनूप कुमार श्रीवास्तव
रचना: अंडमान निकोबार–एक सामुद्रिक सौंदर्य के लिए विशेष पुरस्कार दिया गया।

इस कार्यक्रम का तीसरा आकर्षण सदस्यों के जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगाँठों का विशेष उत्सव रहा। बड़ी संख्या में सदस्यों के इन विशेष अवसरों को पारंपरिक एवं आत्मीय अंदाज़ में मनाया गया।

मधु श्रीवास्तव एवं को-हेड संध्या विजेंद्र ने इस सत्र का कुशल संचालन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद श्रीवास्तव, प्रदीप शुक्ला, अनिल शुक्ला (जू), रचना मिश्रा, तृप्ति पांडे, चित्रा वेंकटरामनन, कविता मिस्रा, डॉ. अनामिका गुप्ता सूरी सहित LCWW टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *