डेस्क:हिजबुल्ला के नेता ने शनिवार को उस समझौते की रूपरेखा की आलोचना की जिस पर इजराइल और लेबनान ने एक दिन पहले हस्ताक्षर किए थे। यह समझौता ईरान समर्थित चरमपंथी संगठन हिजबुल्ला और इजराइल के बीच कई महीने से जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए किया गया है लेकिन हिजबुल्ला के नेता के विरोध से इसके प्रभावी होने को लेकर चिंता बढ़ गई है। वॉशिंगटन में शुक्रवार को हुआ समझौता लेबनान से इजराइली सेना की वापसी और हिजबुल्ला के निरस्त्रीकरण के बारे में है लेकिन संगठन ने इसे अस्वीकार कर दिया है। इजराइल और हिजबुल्ला के बीच युद्ध शुरू होने के बाद लेबनान ने इजराइल के साथ संघर्षविराम के लिए कई समझौते किए लेकिन उनमें से किसी को भी जमीनी स्तर पर लागू नहीं किया जा सका। ईरान युद्ध शुरू होने के दो दिन बाद हिजबुल्ला ने मार्च में इजराइल पर हमला किया था। इसके बाद से लेबनान में इजराइली हमलों में 4,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।

