राष्ट्रीय

मोदी सरकार में जल्द हो सकता है बड़ा कैबिनेट फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा

डेस्क:केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। सत्ता प्रतिष्ठान के शीर्ष स्तर से मिल रहे संकेतों के अनुसार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बदलाव कभी भी किया जा सकता है। माना जा रहा है कि यह फेरबदल संसद के आगामी मानसून सत्र से पहले या जुलाई के दौरान हो सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव के साथ-साथ भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का भी ऐलान किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व ने नई टीम की सूची लगभग अंतिम रूप दे दिया है, जिसमें संगठन में युवा चेहरों को अहम जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

संगठन और सरकार में हो सकता है बड़ा बदलाव

सूत्रों के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष ने पिछले सप्ताह कुछ केंद्रीय राज्य मंत्रियों के साथ भी बैठक की थी। संभावना है कि कुछ केंद्रीय मंत्रियों को संगठन में जिम्मेदारी दी जाए, जबकि भाजपा संगठन के कुछ पदाधिकारियों को मोदी सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा कई मंत्रियों के विभागों में बदलाव की भी चर्चा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नाम भी चर्चाओं में है। NEET पेपर लीक और CBSE की डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली से जुड़े विवादों के बाद उनके मंत्रालय को लेकर सवाल उठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *