डेस्क:भरतपुर। पूर्व मंत्री व भरतपुर विधायक डॉ सुभाष गर्ग रविवार को एक दिवसीय दौरे पर भरतपुर पहुंचे जहां उन्होने सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया और रंजीत नगर कार्यालय पर जनसुनवाई कर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नूरपुर की निर्माणधीन सड़क के कार्य में गति लाने के दूरभाष पर निर्देश दिए। विधायक डॉ गर्ग ने रंजीत नगर कार्यालय पर आमजन की समस्याओं को सुना। इस दौरान क्षेत्र के निवासियों ने उन्हें बिजली, पानी, सड़क, अतिक्रमण सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर उन्होने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने के निर्देश दिए।
विधायक डॉ गर्ग ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों से नूरपुर की निर्माणधीन सड़क के कार्य में गति लाने के दूरभाष पर निर्देश दिए, साथ ही गर्मी के मौसम को देखते हुए बिजली व पानी की निर्वाध आपूर्ति जारी रखने के विद्युत व जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया

