दरभंगा।:कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्री (बी.एड.) सत्र 2025–27 के प्रथम वर्ष एवं सत्र 2024–26 के द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षा सोमवार से शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में प्रारंभ हो गई।
मुख्यालय स्थित बहुद्देशीय भवन में रविवार से शुरू यह परीक्षा आगामी 3 जुलाई तक संचालित होगी। प्रथम पाली 10 से एक एवं द्वितीय पाली दो से पांच बजे तक परीक्षा ली जा रही है। प्रथम पाली में प्रथम वर्ष के छात्र तथा द्वितीय पाली में द्वितीय वर्ष के छात्र परीक्षा दे रहे हैं ।
विश्वविद्यालय द्वारा संचालित शिक्षाशास्त्री पाठ्यक्रम में प्रत्येक सत्र के लिए 100-100 सीटें निर्धारित हैं। रविवार को प्रथम पाली में शिक्षाशास्त्री प्रथम वर्ष के परीक्षा में 75 परीक्षार्थी तथा द्वितीय पाली में द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 95 परीक्षार्थी शामिल हुए।
परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों की सुविधाओं एवं अनुशासन को ध्यान में रखते हुए समुचित व्यवस्था की गई थी। परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व मुख्य प्रवेश द्वार पर सभी परीक्षार्थियों की आवश्यक जांच आवंटित स्थान पर भेजा जाता है । केंद्र पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से भी विशेष निगरानी रखी गई।
केंद्राधीक्षक डॉ. घनश्याम मिश्र ने बताया कि परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही है। सभी कक्षों में आवश्यक व्यवस्थाएँ उपलब्ध कराई गई हैं तथा परीक्षा संचालन में विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया जा रहा है।
मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी (शैक्षणिक) डॉ. रामसेवक झा, डा.रामानंद झा, डा.निशा , डा.ऋद्धिनाथ झा,डा.संजीव , गोपाल महतो, अवन कुमार राय, पवन सहनी,श्रीधर आदि मौजूद थे।

